Headlines

उच्च शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण की तर्ज पर होगी सर्जरी, मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- कहीं शिक्षक ज्यादा हैं, कहीं कम, इसलिए यह कदम उठाना जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक युवा को उच्च शिक्षा के सर्वसुविधासंपन्न अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सत्र 2022-23 में 6 नवीन शासकीय महाविद्यालय और 25 नवीन अशासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। विभाग के प्रदेश-व्यापी विस्तार के कारण राज्य में अब कुल 9 शासकीय विश्वविद्यालय और 335 शासकीय महाविद्यालय हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कुल छात्र संख्या 3,35,139 है। महाविद्यालय की संख्यात्मक वृद्धि के साथ-साथ अधोसंरचनात्मक विकास तथा गुणात्मक उन्नयन के प्रति भी विभाग निरंतर सचेष्ट है। फलस्वरूप, विभिन्न विषयों के 1,167 सहायक प्राध्यापक, 40 ग्रंथपाल एवं 39 क्रीड़ा अधिकारी को महाविद्यालयों में नियुक्ति देने के बाद, आगामी आवश्यकतानुसार शैक्षणिक और अशैक्षणिक नवीन पदों की यथेष्ट स्वीकृति प्रदान की गई है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत 8 स्वशासी महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली के साथ च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम सहित चारवर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू किया गया है, जिसमें मूल्य आधारित शिक्षा का भी समावेश किया गया है। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता उन्नयन के निरंतर उद्यम की श्रृंखला में प्रदेश के 10 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम के शिक्षण की विशेष सुविधा इस सत्र से प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *