गरियाबंद। गरियाबंद जिला मुख्यालय में आज एक ऐतिहासिक और श्रद्धा से जुड़ी परंपरा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माता शीतला मंदिर से निकली 475 ज्योत-जवारा की विसर्जन यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। गरियाबंद जिला मुख्यालय में आज माता शीतला मंदिर से निकली 475 महिलाओं की विसर्जन यात्रा ने नगर को एक बार फिर भक्ति के रंग में रंग दिया। मांदर और मंजीरे की थाप पर देवी-देवताओं की सवारी करते लोग झूम रहे थे। यह नज़ारा केवल परंपरा का नहीं, बल्कि एक जीवंत आस्था का प्रतीक है, जिसे सौ साल से भी ज्यादा समय से निभाया जा रहा है। 475 महिलाएं जब एक साथ सिर पर जवारा लेकर चलीं तो आधे किलोमीटर से भी लंबी कतार बन गई। सड़कें आस्था से भर उठीं और नगर में भक्तिरस की गूंज सुनाई देने लगी।
परंपरा और आस्था का संगम… माता शीतला मंदिर से 475 ज्योत-जवारा की निकली विसर्जन यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
