Headlines

मासूम छात्र को टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटकाया, पालकों में आक्रोश

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मासूम छत्र को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है, जहां उसे शिक्षकों ने टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटका दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर, आमापारा का है। जानकारी के मुताबिक, नर्सरी में पढ़ने वाला मासूम होमवर्क नहीं किया था। इस बात से नाराज स्कूल शिक्षिकाओं ने मासूम को रस्सी के सहारे एक पेड़ से घंटों लटकाए रखा। वायरल वीडियो में शिक्षिकाएं क्रूरता रोकने के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने पर रोक लगाती दिख रहीं। शिक्षा के मंदिर में ऐसी क्रूरता से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियाे वायरल होते ही पालकों में भारी आक्रोश है। हालांकि बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई, इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है। पालकों ने मामले की जांच कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्कूली बच्चों ने बताया कि मैडम द्वारा कुएं में भी लटकाया जाता है। सोचिए इस तरह की तालिबानी सजा आज के समय में कोई टीचर कैसे दे सकता है। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के बाद उच्च अधिकारी को जांच रिपेार्ट भेजने के साथ ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *