Headlines

राजधानी में यूथ कांग्रेस नेता ने सड़क पर मचाया उत्पात, तेज रफ्तार कार से कई गाड़ियों को मारी टक्कर

रायपुर. राजधानी रायपुर के बैजनाथ पारा इलाके में सोमवार रात एक युवक ने अपने तेज रफ्तार स्कॉर्पियों से जमकर उत्पात मचाया है. इस दौरान कार ने कई खड़ी वाहनों को टक्कर भी मारी. वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काली रंग की स्कॉर्पियों नजर आ रही है. यह सीसीटीवी फुटेज घटना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने साथियों के साथ कार में मौजूद था. उन्होंने बैजनाथ पारा में तेज रफ्तार से स्कॉर्पियों चलाते हुए जमकर उत्पात मचाया. कई वाहनों को टक्कर मारी. जिसके बाद रहवासियों ने राहुल और उसके साथियों को जमकर पीटा. किसी तरह राहुल और उसके साथी कार समेत मौके से भाग निकले. घटना से आक्रोशित लोगों ने देर रात शिकायत करने कोतवाली पुलिस थाना पहुंचे. पुलिस ने राहुल ठाकुर और पारस वाधवा को हिरासत में लिया है.

आरोपी राहुल ठाकुर नहीं है कांग्रेस पदाधिकारी : संचार प्रमुख सुशील शुक्ला

राहुल ठाकुर को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस के मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि अधिकृत तौर पर राहुल ठाकुर नाम का व्यक्ति कांग्रेस की किसी विंग का पदाधिकारी नहीं है. वो अभी कांग्रेस सदस्य भी नहीं है. कोई भी व्यक्ति, जो किसी भी राजनैतिक दल का हो, कानून का उल्लंघन किए जाने पर कारवाई होनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *