Headlines

नैवेद्य और गुजरात मिष्ठान पर निगम ने ठोका जुर्माना, मिनी एसटीपी लगाने नोटिस किया जारी

रायपुर. नगर निगम क्षेत्र के नैवेद्य फैक्ट्री और गुजराती मिष्ठान भंडार पर निरक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही के जन शिकायत पर सफाई व्यवस्था की पड़ताल में नैवेद्य फैक्ट्री द्वारा नगर निगम की नालियों में कचरा डाले जाने से नालियां जाम होने की जनशिकायत सही पाई गई. स्वास्थ्य अधिकारी ने फैक्ट्री संचालक पर तत्काल 10 हजार रुपए का जुर्माना करते हुए स्वच्छता व्यवस्था सुधारने निर्देश दिए. इसी प्रकार जोन 4 क्षेत्र के गुजराती मिष्ठान भंडार के औचक निरीक्षण के दौरान एसटीपी नहीं मिलने पर डॉ. पाणिग्रही ने मिनी एसटीपी लगाए जाने नोटिस जारी कर निर्देश दिए. एसटीपी नहीं मिलने पर तत्काल 5 हजार रुपए ई जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, निगम मुख्यालय के स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति रही. नगर निगम जोन 10 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने हॉटल गुरुकृपा की स्वच्छता का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान हॉटल में गंदगी पाई गई. जन शिकायत सही मिलने पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने हॉटल संचालक पर 2,500 रुपए का ई जुर्माना किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *