Headlines

10 साल से चाची के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था भतीजा

बाराबंकी. कहते हैं न प्यार करने की न तो कोई उम्र होती है और न ही कोई सीमा. प्यार कभी भी, किसी से भी और कहीं भी हो सकता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां चाची अपने भतीजे को ही दिल दे बैठी. दोनों की प्रेम कहानी 10 साल तक बिना किसी को भनक लगे चलती रही. इस दौरान दोनों ने जब भी मौका पाया तब-तब शारीरिक संबंध भी बनाए. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि महबूब( भतीजे) ने महबूबा(चाची) को मौत की नींद सुला दी. अब मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने भतीजे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.बता दें कि पूरा मामला असंद्रा थाना क्षेत्र में राज्यमंत्री के गांव का है. जहां बीते दिन एक महिला की खेत में लाश मिली थी. जिसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई थी. जिसके बाद महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी. उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी. इस दौरान पुलिस ने घर वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस ने देखा कि महिला के भतीजे के हाथ में चोट लगी हुई थी. जिस पर पुलिस का शक गहरा गया और फिर पुलिस की जांच में भतीजे और उसके एक दोस्त का नाम सामने आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *