Headlines

प्रेमी को सौंप दिया भतीजी का जिस्म, नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो रेप पीड़िता की बुआ है। जिसने अपने प्रेमी को अपनी भतीजी का जिस्म सौंप दिया था। रेपिस्ट प्रेमी के लिए मददगार बनी इस महिला ने अपने भाई और भाभी के साथ मारपीट कर दोनों को कमरे में बंद कर दिया था और इस महिला के कथित दोस्त ने एक बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल इस मामले में फरार महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, टूण्डला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके अनुसार, आगरा निवासी युवक अभय धाकरे के साथ उसके घर आया था। अभय के साथ उसकी बहन भी थी, जो कि उसकी दोस्त है। अभय और उसकी बहन ने उसे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। फिर उसकी बेटी को कोई नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *