पटना। अपनी मधुर आवाज के लिए ‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स ने शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि की है। शारदा सिन्हा पिछले छह वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स में भर्ती किया गया था, इसके बाद सोमवार रात से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस