Headlines

20 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा : निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने से हैं नाराज, इस्तीफे से अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था

राजनांदगांव. राज्य शासन की ओर से निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज राजनांदगांव के करीब 20 डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से इस्तीफा दे दिया है. आदेश में संशोधन नहीं होने पर सामूहिक रूप से विरोध जताते हुए मंगलवार को एक साथ 20 डॉक्टरों ने इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र मेडिकल काॅलेज के डीन को सौंपा है. डाॅक्टरों के सामूहिक त्यागपत्र से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था बिगड़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *