कानपुर। सोशल मीडिया पर लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने वाला कथित भाजपा नेता कुलदीप सिंह भदौरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर उसकी मंत्री, विधायक और कई नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सत्ता , सरकार और प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया। इसके बाद कानपुर पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।बता दें कि कुलदीप सिंह भदौरिया अपने आपको जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण बताता है। इतना ही नहीं उसकी फोटो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कैसरगंज पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कानपुर बिठूर विधानसभा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के साथ है। कुलदीप भदौरिया की कई फोटो कानपुर बिठूर विधानसभा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के साथ सोशल मीडिया पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह भाजपा विधायक का काफी करीबी है।
अश्लीलता फैलाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, लड़की के साथ वायरल हुआ था आपत्तिजनक Video
