Headlines

स्कूल में जय श्रीराम कहने पर शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई, प्रदर्शन की तैयारी में ग्रामीण

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में जय श्रीराम कहने या टीका लगाने पर बच्चों को शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. शिक्षक ने दो छात्रों की जमकर पिटाई भी कर दी. शिक्षक के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है. इस मामले को लेकर अब ग्रामीण प्रदर्शन की तैयारी में है. यह घटना पाली पड़निया गांव की है.शिक्षक राजकुमार ओगरे की हरकतों से परेशान विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जानकारी पालकों को दी. इसके बाद आक्रोशित पालक स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान शिक्षक पालकों से क्षमा मांगते दिखाई दिए, लेकिन ग्रामीण उन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *