Headlines

रफ्तार के कहर ने ली दो जानें… एंबुलेंस और कार में जोरदार भिड़ंत

बलौदाबाजार/बिलसापुर। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की जान भी चली गई है. पहली घटना बलौदाबाजार जिले की है, यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस और इनविक्टो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना बिलसापुर जिले की है, यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.बलौदाबाजार के कुकुरदी बायपास पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार एंबुलेंस और इनविक्टो कार की जोरदार टक्कर में एंबुलेंस चालक शत्रुघ्न निर्मलकर (20 वर्ष) निवासी सुभाष वार्ड, भाटापारा की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में एंबुलेंस परिचालक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. भीडंत इतना भयावह था कि एम्बुलेंस के परचख्खे उड़ गए.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *