Headlines

राष्ट्रपति मुर्मू के लिए बिरन माला और मिठाई लेकर जाएगी जगतिन बाई, पहली बार हवाई जहाज से करेंगी दिल्ली का सफर

कवर्धा. जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस में शामिल होने विशेष न्योता भेजा है. बैगा परिवारों के सदस्य 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे. यह अवसर सिर्फ इन परिवारों के लिए नहीं बल्कि कबीरधाम जिले और प्रदेश के लिए सम्मान की बात है.राष्ट्रपति मुर्मू ने जिन परिवारों को विशेष न्योता भेजा है, उनमें ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा और ग्राम तेलियापानी की ही बाली बाई बैगा, पति सोनू राम बैगा कुल 6 बैगा सदस्य शामिल है. कलेक्टर ने जिले के इन बैगा परिवारों को दिल्ली तक गणतंत्र दिवस के आयोजन तक सुरक्षित ले जाने के लिए जिला क्रेडा अधिकारी नंद कुमार गायकवाड़ को जिम्मेदारी सौेंपी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *