रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बीती रात IED ब्लास्ट की घटना में 2 STF जवान घायल हो गए. घायल जवानों का इलाज रायपुर के जिला अस्पताल में जारी है. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज घायल जवानों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने जवानों से बातचीत कर उनकी स्थिति और घटना की जानकारी जानकारी ली. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की. इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके साझा की है.
IED ब्लास्ट में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा