Headlines

सेक्सटॉर्शन : सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक से वसूले थे सात लाख, बिहार व हरियाणा से छह आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार। सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक को सैक्स चैट में फंसाने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग को पकड़ने में कोतवाली पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की है. मामले में बिहार व हरियाणा से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, वैष्णव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत सहायक प्राध्यापक ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 16 जनवरी को उसे अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया, जिसमें उसे सेक्स चैट में फंसाया गया. इसके बाद कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए आरोपियों ने 22 जनवरी तक पीड़ित को ब्लैकमेल कर 6.80 लाख रुपए की वसूली की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *