Headlines

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी, कहा- छल कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता

रायपुर. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है. वहीं बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद वापसी को लेकर कहा कि सुशासन है, विकास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम किया है. इसलिए जनता का विश्वास पीएम मोदी और भाजपा पर है. छल कपट ज्यादा दिन तक चलता नहीं है. भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव है, इसलिए जनता ने अपना मत भाजपा को दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *