Headlines

राजधानी के VIP रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से मौके पर हडकंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान विजय बसोने के रूप में हुई है, जो एक सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के अंडर में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *