Headlines

पूर्व मंत्री मो. अकबर ने पूर्व विधायक जुनेजा को दी नसीहत, कहा- प्रदेश अध्यक्ष बैज पर सवाल उठाना गलत…

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस में बगावत और अंतरकलह की स्थिति देखने को मिली. इसी बीच अब पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं है. बता दें, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल पर सवाल उठाए थे और अध्यक्ष बदलने की मांग की थी. हालांकि, जुनेजा ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि मीडिया ने उनके शब्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है. इसे लेकर मोहम्मद अकबर ने कहा कि अगर मीडिया ने किसी नेता के बयान को गलत तरीके से पेश किया है, तो उस नेता को सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और पार्टी अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान हो सकता है और ऐसे विवादों से बचना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *