Headlines

लापता हुए युवक की ओडिशा के जंगल में मिली अधजली लाश, हत्या कर बाइक समेत जलाकर फेंकने की आशंका

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लापता हुए युवक का शव अधजले हालत में आज ओडिशा के जंगल में मिला है. शव नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला जंगल में मिला है. युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका है. साथ ही शव के पास से बरामद उसकी बाइक भी जलकर खाक हो चुकी है. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लगनिया सोनवानी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गरियाबंद जिले के देवभोग के उरमाल गांव का निवासी था, जो अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था. बीते 7 दिनों से युवक लापता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *