Headlines

राजधानी में तेज रफ्तार का कहर : कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कई किमी तक घसीटा, गुस्साई भीड़ ने की चालक की पिटाई

रायपुर. राजधानी रायपुर में दो अलग-अलग हादसे हुए हैं. पंडरी इलाके में नशे में धुत्त कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी और कई किलोमीटर बाइक को घसीटा. भागने की नियत से कार चालक ने तेलीबांधा इलाके में भी राहगीरों को रौंदा. आक्रोशित भीड़ ने पुराना धमतरी रोड पर कार चालक को रोककर उसकी जमकर पिटाई. वहीं माना थाना में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई है. राजधानी में रविवार रात करीब 11:30 बजे पंडरी इलाके में पीडब्ल्यूडी ओवरब्रिज के नीचे एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के पहियों में फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती रही. कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में केनाल रोड, राजेंद्र नगर, लालपुर फ्लाईओवर, शीतला मंदिर होते हुए डूमरतराई तक पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक के घसीटने से लगातार चिंगारियां निकल रही थी और बड़ी संख्या में युवक बाइक पर उसका पीछा कर रहे थे. डूमरतराई पहुंचकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई. स्थानीय युवकों ने पुलिस की मदद से पलटी कार को सीधा किया और यातायात सामान्य कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *