मछलीशहर। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) जल्द ही शादी (marriage) के बंधन में बंधने जा रहे हैं. टीम इंडिया के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों की रिंग सेरेमनी (Ring ceremony) 8 जून को लखनऊ के एक बड़े होटल में होगी. जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में तय की गई है. यह जानकारी प्रिया के पिता, विधायक तूफानी सरोज के करीबी सूत्रों ने दी है. इस कपल की शादी की चर्चाएं पहले से सुर्खियों में रही हैं. रिंकू सिंह के फैंस के लिए उनकी मंगेतर प्रिया नया नाम हैं. वो 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं. खास बात ये है कि प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई पूरी की है. लोकसभी चुनाव में प्रिया सरोज ने बीजेपी नेता बीपी सरोज को मात दी थी. प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी राजनीती में सक्रिय रहे हैं. प्रिया सरोज के पिता मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार (1999, 2004 और 2009) सांसद रहे चुके हैं. अब उनकी बेटी इसी सीट से सांसद हैं. प्रिया का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में इस युवा चेहरे पर दांव खेला था, जो सटीक बैठा और प्रिया ने सबसे युवा महिला सांसद बनकर इतिहास रचा था. रिंकू सिंह ने कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया में एंट्री की. वो सालों तक केकेआर से जुड़े रहे. आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला. उन्होंने बतौर फिनिशर अपनी जगह बनाई है. वो अब तक 2 वनडे में 27.50 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बना चुके हैं. वहीं टी20 के 30 मैचों की 22 पारियों में तूफानी बल्लेबाज ने 507 रन बनाए हैं. टी20 में उनकी औसत 46.09 की और स्ट्राइक रेट 165.14 रहा है, खास बात ये है कि रिंकू के बल्ले से 3 फिफ्टी निकलीं. उनका हाई स्कोर नाबाद 69 रन हैं.
सियासत’ की ‘पिच’ पर बजेगी शहनाई! विवाह बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज, शादी की तारीख तय