Headlines

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर का कल 4000 से अधिक स्कूली बच्चों के साथ योग दिवस का आयोजन

रायपुर। ग्यारहवीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर द्वारा आडवाणी स्कूल, बीरगांव में शानदार योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीरगांव के विभिन्न स्कूलों से 4000 से अधिक बच्चे एवं नागरिक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त प्रभारी कौशलेन्द्र पटेल, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त के अध्यक्ष संजय शर्मा, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त उपाध्यक्ष नीता डूमरे, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त मंत्री सुमित उपाध्याय, प्रान्त सहमंत्री हर्षा साहू, प्रान्त संयोजक रोहित द्विवेदी, प्रान्त योग एवं सूर्य नमस्कार प्रमुख डॉ. छगनलाल सोनवानी, क्रीड़ा भारती रूस्तम सारंग (अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, रायपुर महानगर), वीरेंद्र देशमुख (मंत्री, क्रीड़ा भारती, रायपुर महानगर), रायपुर महानगर सहमंत्री अन्नू देवी कंवर, कोष प्रमुख विशाल हियाल, रायपुर महानगर संयोजक प्रांजल श्रीवास्तव, क्रीड़ा भारती प्रशिक्षण प्रमुख राजा दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी रोमन पटेल,महानगर कार्यालय प्रमुख भूपेश पुष्पकार, मोहित साहू और गोविंद शर्मा (मुख्य योग प्रशिक्षक) आदि मौजूद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने वाले सभी बच्चों के लिए क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर के द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *