Headlines

डबल मर्डर खुलासा : प्रेमी निकला हत्यारा, इंस्टाग्राम में हुई थी दोस्ती, शादी का झांसा देकर विधवा महिला से बनाता रहा संबंध

दुर्ग. मां-बेटे की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. महिला के प्रेमी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला पाटन क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया का है. एसपी विजय अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रायपुर की रहने वाली सुनीता चतुर्वेदी (32) और उसके 8 वर्षीय बेटे काव्यांश की हत्या सुनीता के प्रेमी छत्रपाल सिंगौर और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर ने मिलकर की थी. इंस्टाग्राम के जरिए सुनीता और छत्रपाल की दोस्ती हुई थी. शादी करने का झांसा देकर छत्रपाल लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा. इस दौरान लड़के ने दूसरी लड़की से शादी कर ली. इसकी जानकारी होने पर सुनीता ने साथ रहने का दबाव बनाया तो छत्रपाल ने अपने भाई शुभम के साथ मिलकर सुनीता और उसके बेटे की हत्या कर दी और दोनों के शव को बोरी में भरकर मिट्टी के साथ कुएं में फेंक दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *