Headlines

नगर की समस्याओं को लेकर डौंडी बंद : नगर पंचायत के सामने धरने पर बैठे व्यापारी, मांगें पूरी नहीं होने पर चक्काजाम की दी चेतावनी

बालोद. नगर की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने आज डौंडी में दुकानें बंद रखी है. 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डौंडी व्यपारी संघ नगर पंचायत के सामने धरने पर बैठा है. नगर के व्यापारी डौंडी नगर पंचायत सीएमओ एसके देवांगन और इंजीनियर दीप्ति कुर्रे को निलंबित करने समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं. यह प्रदर्शन व्यपारी संघ के अध्यक्ष तिलक दुबे के नेतृत्व में हो रहा है. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचकर डौंडी नगर के व्यापारियों से बातचीत कर रहे. व्यापारियों का कहना है कि बात नहीं बनेगी तो भानुप्रतापपुर-राजनांदगांव-बालोद मार्ग पर चक्काजाम करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *