Headlines

अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बवाल: महिला वकीलों ने फूंका पुतला, केस दर्ज करने की मांग

मथुरा। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके बयान से नाराज महिला वकीलों ने कचहरी परिसर में उनका पुतला दहन किया। बार एसोसिएशन ने महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है। बयान को लेकर कानूनी और सामाजिक मोर्चे पर विरोध तेज हो गया है। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य महाराज ने 25 वर्षीय युवतियों पर कुछ ऐसी टिप्पणियां की थी। जिसने विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने कहा था कि 25 साल की उम्र तक लड़कियां पूरी तरह परिपक्व हो जाती हैं, जिसके कारण देर से शादी करने पर प्री-मैरिटल रिलेशनशिप की संभावना बढ़ जाती है। इस बयान के चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान को लेकर मांफी मांग ली है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि आधी-अधूरी वीडियो सुनने के बाद से हमारी कुछ बहनें नाराज है। ‘मैं कभी नारी का अपमान नहीं कर सकता। नारी तो हमारी लक्ष्मी है। यहां तो नारी के अपमान का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि यदि इसके बावजूद अगर मेरी आधी-अधूरी बात सुनने के बाद कोई भी बहन-बेटी आहत हुई है तो मुझे माफ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *