रायपुर। क्रेडा के चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी के खिलाफ वेंडरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिकायत की है. वेंडरों ने सवन्नी के खिलाफ अपने निजी सहायक के जरिए तीन प्रतिशत कमीशन के लिए दबाव बनाने और धमकी देने की शिकायत की है. मुख्यमंत्री सचिवालय ने शिकायत पर ऊर्जा सचिव से रिपोर्ट मांगी है. क्रेडा के वेंडर सुरेश कुमार और अन्य ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिकायत करते हुए बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए जाने वाले टेंडर में हम भाग लेते हैं. हमें विभाग द्वारा कार्य आबंटित होता है, जिसके बाद हम फील्ड में जाकर कार्य करते हैं, और सोलर सिस्टम लगाते हैं.
क्रेडा वेंडरों ने अध्यक्ष सवन्नी पर लगाया तीन प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत