Headlines

25वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव

रायपुर. कीर्ति शेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित एवं लोकजागरण के लिए प्रदत्त वसुंधरा सम्मान का यह रजत जयंती वर्ष है. इस वर्ष सुपरिचित पत्रकार, लेखक एवं सम्पादक राहुल देव को 25वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. जाने माने पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति के सदस्यों ई. वी. मुरली, डा. विश्वेश ठाकरे, श्वेता उपाध्याय, डा. रक्षा सिंह, वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव, स्वागत समिति अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, सचिव मुमताज ने यह जानकारी दी है. सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर, भिलाई में किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *