रायपुर। छत्तीसगढ़ नेट-सेट पीएचडी संघर्ष संघ ने रायपुर कलेक्ट्रेट गार्डन में प्रदर्शन किया. संघ के पदाधिकारियों-सदस्य छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए. इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की तैयारी है. छत्तीसगढ़ के नेट, सेट और पीएचडी डिग्रीधारी लगातार सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट गार्डन में 50 से अधिक अभ्यर्थी जुटे. अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 50 से 70 प्रतिशत तक सहायक प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हैं. लंबे समय से रिक्त पड़े पदों के कारण उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है.
नेट-सेट पीएचडी संघर्ष संघ का प्रदर्शन, विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने की मांग की