ड्रग्स सप्लाई! शहर में हर दिन लाखों के ड्रग्स की तस्करी, 2 युवतियां समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कबीर नगर पुलिस ने जालंधर (पंजाब) से हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पंजाब के जालंधर से हेरोइन लाकर रायपुर और आसपास के दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और धमतरी जिले में सप्लाई करता था। इनके ग्राहक शहर के बड़े क्लबों, फार्महाउस और प्राइवेट पार्टीज में जुड़े हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी रोजाना लाखों रुपये का ड्रग्स खपाते थे। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 273.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 5 मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल 57 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *