रायपुर। छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज अपने 10 दिन के विदेश दौरे से वापस राजधानी लौट चुके हैं. रायुपर एयरोपोर्ट पर पहुंचते ही प्रदेश के मंत्री-विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम साय ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा सफल रही. विभिन्न क्षेत्रों में 6 MOU हुए हैं. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भारी निवेश आएगा. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि “मुझे जापान की संस्कृति को बहुत करीब से देखने का मौका मिला. मैंने जाना कि कैसे हम अपनी संस्कृति को उद्योग और पर्यटन से जोड़कर राज्य को आगे बढ़ा सकते हैं. हमने 3 जगहों- टोक्यो, ओसाका और सियोल में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया था, जहां मुझे एशियाई महाद्वीप के कुछ सबसे बड़े उद्योगपतियों से मिलने का अवसर मिला.
विदेश दौरे से लौटे CM विष्णु देव साय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत