Headlines

न्यूड पार्टी मामले को लेकर PCC चीफ बैज ने BJP पर साधा निशाना

रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ की सियासत को गरमा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस विवाद को भाजपा सरकार की “नग्न सोच” करार देते हुए सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों में खामियों और किसानों से जुड़े संकट को लेकर भी सरकार को घेरा। वहीं एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहीद जवानों की शहादत के बीच क्रिकेट आयोजन कर सरकार ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर जैसा कदम उठाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर में बीते दिनों वायरल हुए न्यूड पार्टी इनविटेशन कार्ड के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरा मामला सरकार की “नग्न सोच” को उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *