Headlines

छत्तीसगढ़ में संगठन सृजन को लेकर AICC ऑब्जर्वर नियुक्त: MP के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, राजस्थान में इन्हें बनाया पर्यवेक्ष

भोपाल। कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसे लेकर ऑब्जर्वर की नियुक्ति भी कर दी गई हैं। एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक हिना कांवरे को भी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश में लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित राज्यों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *